Get Rid of Unwanted Hair naturally
All you need is to mix the following ingredients and apply, gently rub into the affected area, rinse, and dry well, try it once or twice a day.
2 Tablespoons of coffee grounds
1 Tablespoon of baking soda
2 Tablespoons of coffee grounds
1 Tablespoon of baking soda
बाल या रोम हर इंसान के शरीर पर होते हैं। इन बालों का काम शरीर की मिट्टी व तापमान से रक्षा करना है लेकिन, सुंदर शरीर पर बहुत ज्यादा अनचाहे बाल किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन बालों के कारण शरीर का रंग भी डल दिखने लगता है। इसीलिए चाहे महिलाएं हो या पुरुष सभी अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए अनचाहे बालों से मुक्ति चाहते हैं।
शरीर पर अनचाहे बालों के कारण-
सभी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर ये बाल बहुत ज्यादा होते हैं। शरीर पर अनचाहे बाल आने के कारण यहां बताए गए हैं।
- शरीर में हार्मोन बेलेन्स न होने के कारण भी अधिक अनचाहे बाल आने की समस्या होती है।
- महिलाओं में एंड्रोजन नामक हार्मोन की वृद्धि।
- पोलिसाइटिक ओवरी सिंड्रोम भी इसका एक कारण हो सकता है।
- एड्रीनल ग्रंथि पर ट्युमर होने पर भी यह समस्या होती है।
- इंसुलिन प्रतिरोध आदि इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।
लक्षण-
- चेहरे पर असामान्य रूप से बाल आना।
- थोड़े समय में अचानक शरीर पर बहुत से बाल आ जाना।
- शरीर के बालों में तेजी से वृद्धि।
- आवाज का मोटा होना, मांसपेशियों में परिवर्तन व अनचाहे बालों के साथ ही पिंपल्स निकल आना।
अनचाहे बालों से छुटक ारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे
एक चम्मच हल्दी पाउडर, चना दाल पाउडर दोनों को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। सुखने के बाद रगड़ कर निकाल लें। नियमित रूप से यह काम करने से धीरे-धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाते हैं।
प्यूमिक स्टोन का करें उपयोग-
यह( प्यूमिक स्टोन) पत्थर हल्के से नहाने से पहले रोज रगड़े। धीरे-धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।
शहद और नींबू का मिश्रण उपयोग करें-
शहद, नींबू और शक्कर का मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को गर्म करके हाथ व पैरो पर लगाएं। कॉटन की पट्टियों को इस मिश्रण पर चिपका कर निकाले। अनचाहे बाल हट जाएंगे।
इस तरह भी लगा सकते हैं- शक्कर और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इस मिश्रण को लगाकर धीरे-धीरे हेयर ग्रोथ की डायरेक्शन में मसाज करें। पंद्रह मिनट लगाकर रहने दे। फिर चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाएं। अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे।
बेसन और दही लगाएं-
बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें, उसके बाद चेहरा धो लें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
आयुर्वेदिक तरीका-
इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार बालों को जड़ से निकाल लें। उसके बाद तनाका पाउडर में थोड़ा कुसुमा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा हल्दी पाउडर भी डाल लें। जहां भी अनचाहे बाल हों वहां पेस्ट लगाकर सुखने दें। फिर थोड़ा कुसुमा तेल लगा लें। यह उपाय रात को करें। रातभर इस पेस्ट को लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें। धीरे-धीरे बाल खत्म हो जाएंगे।
ये भी हैं तरीके-
थ्रेडिंग- थ्रेडिंग एक ऐसी विधि है। जिसमें धागे से अनचाहे बालों को हटाया जाता है। इस विधि से थोड़ा दर्द जरूर होता है, लेकिन इसका कोई रिएक्शन नहीं है।
वेक्सिंग - यह अनचाहे बाल निकालने का सबसे ज्यादा प्रचलित तरीका है। जिसमें एक विशेष प्रकार का घोल जो कि मोम से बना होता है से बाल निकाले जाते हैं।
लेजर तकनीक- अनचाहे बाल हटाने की ये तकनीक महंगी है, लेकिन इससे एक बार बाल निकलवाने के बाद उनसे हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।





kay ye try se hair dobara nahi ayei gay
ReplyDelete